Friday 14 April 2023

कृषि-पर्व वैशाखी की सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएँ....

कृषि पर्व वैशाखी….

अपना भारत देश है, त्यौहारों का देश।
मिलजुल खुशियाँ बाँटना, छुपा यही संदेश।।

बैशाखी कृषि-पर्व है, मन में भरे उमंग।
मस्ती में झूमें कृषक, ढोलक-ताशे संग।।

फसल खड़ी तैयार है, घर-घर बाजत ढोल।
कृषक उमंगित नाचते, आज मगन जी खोल।।

गिद्दा-भँगड़ा कर रहे, हर्षित आज किसान।
भर-भर श्रम-फल दे रहे, खड़े खेत-खलिहान।।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद (उ.प्र.)
चित्र गूगल से साभार

Language: Hindi

No comments:

Post a Comment