Monday 7 February 2022

मतदान करो, मतदान करो

रहो जागरूक  नित मतदाता।
तुम्हीं भारत के भाग्य विधाता।
निज हित जब ऊपर हो जाते,
देश  रसातल  में  धँस जाता।

सोच समझ करना मतदान,
क्षुद्र स्वार्थ न करे कल्याण।
चुनकर लाना  वो  सरकार,
करे   देश  का  नवनिर्माण।

मत देना अधिकार तुम्हारा
दुरुपयोग ना इसका करना
लोकतंत्र को सफल बनाना
सर्वथा योग्य पर मुहर लगाना

जन-जन के सजग प्रयासों से
भविष्य देश का सँवर उठेगा।
शत-प्रतिशत मतदान से सच्चे
एक कर्मठ नेता हमें मिलेगा।
- © सीमा अग्रवाल