Sunday 2 April 2023

क्या ले जाना साथ...

पाया ऊँचा ओहदा, रही निम्न क्यों सोच ?
लेते क्यों हर काम में, तुम भारी उत्कोच ?।।

कौन कमी तुम पर कहो, क्यों फैलाते हाथ ?
काहे जोड़-बटोर ये,     क्या ले जाना साथ ?

फूँक-फूँक रक्खो कदम, काम करो ना नीच।
श्वेतवसन में आपके,       लग ना जाए कीच।।

सदुपयोग बल का करो,   रोको भ्रष्टाचार।
काम करोगे नेक तो, होगी जय जय कार।।

© सीमा अग्रवाल
जिगर कॉलोनी,
मुरादाबाद

No comments:

Post a Comment