'ओके बूमर' कह हमें, खारिज़ करते लोग।
पिछड़ा हमको मानकर, बात न करते लोग।।
ईयरबड रख कान में, फिरते ये ज़ूमर्स।
दर्द किसे अपना कहें, हम बेबी बूमर्स।।
साथ हमारे लग गया, बेबी बूमर टैग।
अपमानों का हर घड़ी, पीते भर-भर पैग।।
बूमर पीढ़ी ले रही, शनैः शनेः अवकाश।
छोड़ जेन जी के लिए,विस्तृत भू-आकाश।।
© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद
Nice
ReplyDelete