Monday 22 July 2024

शिव सुंदर शिव सत्य


शिव सुखकर शिव शोकहर, शिव सुंदर शिव सत्य।
शिव से सोहें साज सब, शिव संसृति सातत्य।।

शिव-सेवा संलग्न सी, शिवमय शिवा शिवाय।
सुख-साधन सब शोक सम, शंकर सुभग सिवाय।।

आदिगुरू शिव को कहें, उपजा शिव से ज्ञान।
शिव से जीवन-जोत है, शिव से ही कल्यान।।

शिव बन शिव को पूजिए, रखिए मन-संतोष।
कृपा-मेघ बरसें सघन, भरे रिक्त मन-कोष।।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद



फोटोज गूगल से साभार

No comments:

Post a Comment