Tuesday 25 July 2023

स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में...

स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में….

स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में ….

दुआ-बद्दुआ जिस-जिस से मिली, फलती रही।
किस्मत भी टेढ़ी-मेढ़ी, चाल अपनी चलती रही।

झुलसता रहा जीवन, संघर्ष-अनल-आवर्त में,
प्रीत-वर्तिका भी मद्धम, बीच रिदय जलती रही।

नेह-प्यासा मन भ्रमित हो, तप्त मरू तक आया,
मरीचिका-सी जिंदगी, भुलावा दे-दे छलती रही।

साँझ ढले घिर आया, तमस अमा का जिंदगी में,
भीगी-भीगी सी शम्आ, बुझती रही जलती रही।

उफ ! कैसा नूर था, उस चन्द्र-वलय से आनन में,
हर शब ही मन में चाँदनी, घुलती-पिघलती रही।

यूँ ही जगते रात बीती, नींद कहाँ और चैन कहाँ ?
स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में, चित्रपटी चलती रही।

तामझाम सब समेट जग से, बैठी ‘सीमा’ राह में,
मौत दर तक आते-आते, जाने क्यों टलती रही।

©-सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद

'मृगतृषा' से

No comments:

Post a Comment