Saturday, 11 July 2026

भाषिक विकार...

लिखते सँग ये संग को, हँस को लिखते हंस।
मठाधीश ही कर रहे, भाषा का विध्वंस।।

फर्क हंस-हँस में न क्यों, समझ रहे हुशियार।
अनुनासिक लगता जहाँ, लगा रहे अनुस्वार।।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र. )

No comments:

Post a Comment