पुलवामा में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों की स्मृति में ...
देश-हित जो मर मिटे उन शहीदों को नमन।
छल से जिनके सर कटे उन शहीदों को नमन।
खाते रहे आतंकी की जो गोलियों पे गोलियाँ।
सीना ताने रहे डटे उन शहीदों को नमन।
रह सकें महफूज हम सब घर में अपने चैन से।
कर्तव्य-पथ से जो न हटे उन शहीदों को नमन।
जयहिंद-जयहिंद नींद में भी बड़बड़ाते जो सदा।
बदलते रहे नित करवटें उन शहीदों को नमन।
शहादत उनकी याद कर नमनाक हैं अब भी नयन।
चले गए तिरंगे में लिपटे उन शहीदों को नमन।
© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उत्तर प्रदेश )
14 फरवरी
No comments:
Post a Comment