वर्ण- पिरामिड
रे -१
मन -२
नादान -३
होश में आ -४
बात ले मान -५
होगा एहसान -६
मुझ पर ये तेरा -७
क्यूँ आस करे उसकी -८
कभी हो न सके जो तेरा -९
ना थका यूँ आँखें तू अपनी -१०
तक अनथक राह उसकी -११
नहीं कद्र उसे जब तेरी -१०
क्यूँ तू उसकी चाह करे -९
ना कर पीछा उसका -८
आ लौट आ पगले -७
लौटा ले कदम -६
मंजिल नहीं -५
वह तेरी -४
मायूस -३
ना हो -२
रे -१
- सीमा
२५- ११- २०१६
No comments:
Post a Comment