Friday, 20 June 2025

योग दिवस...

आज सभी संकल्प लें, रोज करेंगे योग।
चित्तवृत्तियाँ शुद्ध रख,    दूर करेंगे रोग।।

स्वस्थ निरोगी  तन रहे,   योग  बने  आधार।
व्याधि न कोई छू सके, सुखमय  हो  संसार।।

वशीकृत चित्तवृत्तियाँ,     बनतीं साधन योग।
नियमन यदि इनका करें, तन-मन रहें निरोग।।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद

No comments:

Post a Comment