नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
नमामि राम का संयम, नमामि राम की गरिमा।
🙏🙏
भावमगन जन अवध पुरी के, राजकुँवर घर आएंगे।
सागर सुख के लहराएँगे, घट रीते भर जाएंगे।
गूँज रही धुन राम-नाम की, राम-नाम की जोत जली,
राम-नाम की नौका में सब, भव-सागर तर जाएंगे।
© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र. )
No comments:
Post a Comment